फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncontrollable truck strikes young man, injured fellow

बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा, साथी घायल

Fri, 04 May 2018 11:45 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Fri, 04 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर के पास खड़े युवक को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने पर उसका साथी भी घायल हो गया। दोनों को लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के गांव नगला डाल निवासी अवनीश यादव (18) पुत्र सतीशचंद्र गुरुवार की रात अपना ट्रैक्टर लेकर रुपापुर चीनी मिल जा रहा था। उसके साथ में गांव का ही राजवीर पुत्र रामदास भी था। जब ट्रैक्टर राजेपुर के गांव शेराखार के सामने से गुजर रहा था। उसी समय ट्रैक्टर का पहिया पंचर हो गया। जिस पर अवनीश ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद उसने इसकी जानकारी मोबाइल से पिता सतीशचंद्र को दी। इधर पिता अपने साले मुकेश के साथ बाइक से औजार लेकर जा रहे थे। अवनीश और उसका साथी राजवीर ट्रैक्टर के पास खड़े हुए थे। बरेली की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने अवनीश और उसके साथी को टक्कर मार दी। इस हादसे में अवनीश और साथी राजवीर घायल हो गए। सूचना पर घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। राजवीर को भर्ती कर लिया। राजवीर ने मोबाइल से पिता को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर पिता लोहिया अस्पताल आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। अवनीश का एक छोटा भाई वीकेश और दो बहनें किरन, चंपा है। मां मीना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अवनीश ने इसी साल इंटर की परीक्षा दी थी। जिसमें वह फेल हो गया था। पढ़ाई के साथ ही वह खेती का काम करता था। इस घटना से पहले राजेपुर कस्बा निवासी राहुल ट्रैक्टर पर बैठ कर गांव गांधी से घर जा रहा था। निबिया चौराहा के पास ट्रैक्टर को मोढ़ते समय इसी ट्रक ने ट्रैक्टर में कट मार दिया। जिससे राहुल और उसका चालक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और निवास सिंह घायल हो गए। गंभीर घायल राहुल सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि अपने खेत से भूसा लेकर घर जा रहा था। तभी दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

इनसेट
दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत
फर्रुखाबाद। दुर्घटना में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला हरदोई थाना हरपालपुर निवासी सूबेदार सिंह (60) गुरुवार को अमृतपुर इलाके में शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान कुठलाझील के पास मार्शल की चपेट में आकर घायल हो गए थे। घायल को एंबुलेंस से लेहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल के साथ कोई परिजन नहीं था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना अस्पताल कर्मियों ने मेमो भेज कर कोतवाली पुलिस को दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दुर्घटनाओं में ट्रक चालक समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक का चालक घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सड़क पार करते समय बाइक मिस्त्री को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पंजाब के जिला अमृतसर के थाना तरनतारन के गांव बुरहाना निवासी जसविंदर सिंह ट्रक चलता है। गुरुवार की रात चालक जिला लखमीपुर से ट्रक लेकर जिला ग्वालियर गिट्टी लेने के लिए जा रहा था। मोहम्मदाबाद कोतवाली के मुरहास कन्हैया के पास से गुजरते वक्त सामने से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक वाहन समेत भाग गया। घटना के ऐन वक्त जसविंदर का साथी गुरुदेव सिंह ट्रक लेकर आ रहा था। उसने घायल साथी को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। एक अन्य घटना में थाना कमालगंज के गांव शेखपुर निवासी जब्बार कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर में बाइक मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार की दोपहर वह सड़क पार कर रहा था। उसी समय बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला लालदरवाजा निवासी वृद्ध लक्ष्मण सिंह को आईटीआई के पास टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बेटे विकास ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के गांव सोताबहादुरपुर निवासी ताजमोहम्मद शुक्रवार की सुबह दुर्घटना में घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed