फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष से सात लाख हड़पे

Mon, 30 Jan 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad
शमसाबाद। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने सात लाख रुपये हड़पने व गालीगलौज कर धमकी देने के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला निवासी समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने जनपद अलीगढ़ थाना व कस्बा अकराबाद निवासी अनीसुर्रहमान, तौहीद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। अनीसुर्रहमान भी उनके सहपाठी थे, तभी से उनके साथ दोस्ती चली आ रही थी। अनीसुर्रहमान व उसके पुत्र तौहीद अख्तर को व्यापार में रुपये की आवश्यकता हुई। पिता-पुत्र 24 फरवरी 2021 को उसके पास आए और सात लाख रुपये उधार मांगे।
नदीम अहमद ने पांच लाख रुपये आरटीजीएस तौहीद के खाते में कर दिए। दो लाख रुपये नकद भी पिता-पुत्र ने छह माह में रुपये वापस करने का भरोसा दिया। नौ माह बीतने के बाद भी पिता-पुत्र ने रुपये वापस नहीं किए। मांगने पर पिता-पुत्र टालमटोल करते थे।
विज्ञापन

13 अगस्त 2022 को अनीसुर्रमान, तौहीद शमसाबाद के बाजार में मिल गए। नदीम के रुपये मांगने पर पिता-पुत्र ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed