फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: प्लेटफार्म पर लगेंगी स्वचलित सीढ़ियां, सीसीटीवी कैमरे

Tue, 17 Jan 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। अमृत भारत स्टेशन योजना में चयन होने के बाद इज्जतनगर मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने निरीक्षण कर अफसरों संग मंथन किया। उन्होंने स्वचलित सीढ़ियां बनाने, टीटी के लिए अत्याधुनिक रनिंग रूम बनाने के लिए स्थान देखा। डीआरएम ने एक माह में स्टेशन पर 42 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम रेखा यादव स्पेशल ट्रेन से दोपहर पौन बजे यहां पहुंचीं। वह सीधी वाहन स्टैंड में पहुंचीं। वहां खाली जमीन के बारे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य से जानकारी ली। कहा कि यहां टीटी के रुकने के लिए रनिंग रूम का प्लान बनाकर भेजें। प्रतीक्षालय को शीघ्र ही शुरू कराने के निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन के ओवरब्रिज से मालगोदाम के आठ नंबर प्लेटफार्म को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां अच्छा यार्ड बनाया जा सकता है। इससे व्यापारियों के माल की सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने बड़े ट्रकों को मोड़ने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने क्षेत्रीय अधिकारी के दफ्तर में पत्रावलियों की बारीकी से जांच की। पुस्तक काउंटर को शुरू कराने और गार्ड विश्रामालय में गर्मियों के लिए एसी आदि लगवाने के आदेश दिए। चार नंबर प्लेटफार्म पर स्वचलित सीढ़ियों से युक्त ओवरब्रिज बनवाने का स्थल देखा। उनके साथ स्टेशन अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक को लगी फटकार
डीआरएम जब ओवरब्रिज पर चढ़ीं, तो टिकट वितरण के पुराने खाली परिसर पर नजर चली गई। वहां मूत्रालय की गंदगी देख, नाराज हो गईं। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक और अन्य अफसरों को तुरंत स्थायी समाधान के निर्देश दिए।

दो मेमू स्वीकृत, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
डीआरएम रेखा यादव ने बातचीत में कहा कि अमृत योजना में चयन होने के बाद यहां यात्रियों की सुविधाएं तेजी से बढ़ेंगी। वह योजना में शामिल सुविधाएं शुरू कराने के लिए ही यहां आईं हैं। फिलहाल सफाई अच्छी है। जो भी दिक्कतें हैं, उनका शीघ्र ही निस्तारण कराया जाएगा। खाली पड़े स्थानों पर गंदगी को शीघ्र दूर कराया जाएगा। स्टेशन का बाहरी हिस्सा और आकर्षक बनाया जाएगा। एक सवाल पर कहा कि दो मेमू स्वीकृत हैं। इन्हें चलाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed