फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: प्रधानमंत्री शहरी आवास के नाम पर 6500 रुपये हड़पे

Sun, 15 Jan 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर युवक से 6500 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पुलिस ने युवक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन गेट के पास के निवासी जयवीर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि 10 जनवरी को उसके मोबाइल पर अपरिचित नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह डूडा कार्यालय से बोल रहा है। तुम्हारा प्रधानमंत्री शहरी आवास स्वीकृत हो गया है। 6500 रुपये जमा करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जयवीर ने विश्वास में आकर दो बार में पे-टीएम एप से 6500 रुपये बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद उसी नंबर से फिर फोन आया और उसने नौ हजार रुपये और जमा करने की बात कही। जयवीर ने उसको बताया कि उसके पास और रुपये नहीं है। वह गरीब आदमी है और प्राइवेट नौकरी करता है। उस व्यक्ति ने फोन काट दिया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर नंबर धारक का पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed