फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: शिक्षक ने दहेज में कार न मिलने पर शादी का रिश्ता ठुकराया

Sun, 04 Dec 2022 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad
जहानगंज। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर शिक्षक ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया। पुलिस ने शिक्षक व उसके पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर अमलैया निवासी बबली देवी ने मोहम्मदाबाद कोतवाली के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी प्राइमरी स्कूल गैसिंगपुर के शिक्षक शैलेंद्र कश्यप से बेटी की शादी तय की थी। 28 सितंबर को रुकाई(वरीक्षा) का कार्यक्रम हुआ। शैलेंद्र के परिजनों ने दहेज में 12 लाख रुपये की मांग की थी। बबली देवी ने बताया कि नौ लाख रुपये दे दिए। 31 अक्तूबर को शैलेंद्र के परिजनों ने गोद भराई की रस्म अदा की। दो दिसंबर को शादी की तारीख तय हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद शैलेंद्र के परिजन दहेज में कार की मांग करने लगे। 27 नवंबर को जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ आवास में समझौते के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। वहां शैलेंद्र के परिजनों से शादी करने से इन्कार कर दिया। बबली देवी के रुपये मांगने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने बबली देवी की तहरीर पर शिक्षक शैलेंद्र, पिता रामकुमार, मां पार्वती, बहन कंचन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed