{"_id":"638cda11f3a33a089f396f75","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp7316565138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे हिस्ट्रीशीटर को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे हिस्ट्रीशीटर को जेल भेजा
विज्ञापन
राजेपुर। कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा व तीन कारतूस के अलावा कार की दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी व अवैध शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर हिस्ट्रीशीटर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव बरूआ निवासी हिस्ट्रीशीटर जयदीप सिंह शनिवार रात कार से जा रहा था। पुलिस ने जमापुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान कार रोक ली। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस हिस्ट्रीशीटर को कार सहित थाने ले आई। कार के नंबर की जांच की गई तो वह किसी अन्य के नाम पर निकली। कार की डिकी की तलाशी में अंदर दूसरी नंबर प्लेट मिली।
कार में लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। पुलिस ने जयदीप के खिलाफ फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार चलाने का मुकदमा दर्ज किया। उसके खिलाफ दरोगा राकेश ने अवैध शस्त्र का मुकदमा दर्ज कराया। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, अवैध शस्त्र के 11 मुकदमे दर्ज हैं।