फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gujarat police reached in search of the accused of fraud in Farrukhabad

Farrukhabad: धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश में पहुंची गुजरात पुलिस, पार्टनर से की थी डेढ़ करोड़ की गड़बड़ी

Tue, 31 Jan 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2023 11:47 PM IST
सार

जरदोजी के कारोबार में पार्टनर के साथ डेढ़ करोड़ की गड़बड़ी हुई थी। मामले में आरोपी की तलाश में गुजरात पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, थाने में उसको छुड़ाने के लिए भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Gujarat police reached in search of the accused of fraud in Farrukhabad
मऊदरवाजा थाने में खड़ी गुजरात पुलिस की बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में जरदोजी के व्यापार में हुई डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश में गुजरात पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने घर से आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक मऊदरवाजा थाने में छ़ुड़ाने का प्रयास चलता रहा।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी महताब ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में साझेदारों के साथ जरदोजी का काम किया था। कुछ दिन काम करने के बाद महताब वहां से चला आया। इस पर एक पार्टनर ने अहमदाबाद के सिटी थाने में महताब के खिलाफ 1.45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

मामले में थाने के अधिकारी मुकेश धाबी, सिपाही रविंद्र सिंह,  दिलीप सिंह, रत्नप्रकाश आदि विभागीय बस लेकर सोमवार सुबह मऊदरवाजा थाने पहुंचे। गुजरात के पुलिस अफसरों ने आमद कराने के बाद बजरिया चौकी के सिपाहियों को साथ लेकर बहादुरगंज में महताब के घर दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महताब को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसे मऊदरवाजा थाने ले गई। कुछ देर में थाना पुलिस के मुंह लगे छह-सात लोग पहुंच गए। वे महताब को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस बीच पुलिस कर्मियों और लोगों के बीच गहमागहमी भी हो गई।

गुजरात पुलिस उसे छोड़ने को तैयार नहीं है, जबकि स्थानीय पुलिस उसे छुड़वाने का प्रयास कर रही है।  गुजरात के पुलिस अधिकारी मुकेश धाबी ने बताया कि यह धोखाधड़ी का आरोपी है। उन्होंने ज्यादा कुछ बताने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed