{"_id":"63a88e4f828d050a0349e91e","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukabad-farrukhabad-news-knp7354207117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ठेकेदार से रंगदारी मांगने पर गैंगस्टर समेत 11 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ठेकेदार से रंगदारी मांगने पर गैंगस्टर समेत 11 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सड़क निर्माण के लिए जा रही ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया गया। ठेकेदार के पहुंचने पर 50 हजार की रंगदारी न देने पर मारपीट कर दी। पीड़ित ने गैंगस्टर के आरोपी समेत छह नामजद व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के मोहल्ला बूरावाली गली निवासी तरुण गुप्ता नगर पालिका के ठेकेदार हैं। वे तलैया फजल इमाम में सड़क निर्माण करवा रहे थे। शनिवार को ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मोहल्ले के अमित गुप्ता ने रोक ली। सूचना पर तरुण मौके पर पहुंचे, तो अमित ने अपने साथी उमाशंकर गुप्ता, प्रदीप उर्फ पप्पू, नीटू, सक्षम, प्रदीप का दामाद और चांदपुर गांव के पांच अज्ञात लोगों ने घेर लिया।
अमित ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उमाशंकर ने जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। मारपीट में ठेकेदार की जेब से 22,750 रुपये भी निकल गए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।