फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,rape,farrukhabad news

दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी

Sat, 11 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,rape,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। छात्रा के साथ दुष्कर्म कर युवक ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से पांच लाख रुपये की मांग की। छात्रा के इनकार करने पर युवक ने उसकी शादी तुड़वा दी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर युवक सहित छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का मुुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। याकूतगंज में रहने वाला अभिषेक कुमार मिश्रा उर्फ सूरज जोशी उसे पढ़ाने घर जाता था। 27 दिसंबर 2019 को अभिषेक ने छात्रा को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

अभिषेक ने छात्रा को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का शोषण करता रहा। सात फरवरी 2022 को अभिषेक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। छात्रा ने तंग आकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अभिषेक का घर आना बंद करा दिया और छात्रा की हरदोई में शादी तय कर दी। अभिषेक ने फोन करके रिश्ता तोड़वा दिया। छात्रा के परिजनों ने अभिषेक के पिता मोहन मुरारी, मां नीलम व बहन मीनाक्षी उर्फ सलोनी से इस बारे में बात की, तो वह लोग भी पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।

अभिषेक ने छात्रा को डिग्री कॉलेज के पास अपने दो साथियों के साथ घेरकर धमकी दी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर अभिषेक व उसके माता-पिता, बहन व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed