फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,police,complaint,farukhabad

दीवान-सिपाही पर रुपये लेने का आरोप

Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime,police,complaint,farukhabad
फर्रुखाबाद। दो महिलाओं ने दीवान और सिपाही पर रुपये लेने और सीओ के मुंशियों पर रुपये लेेकर समझौता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी राधा व नूरजहां ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के पोर्टल व एसपी अशोक कुमार मीणा को शिकयती प्रार्थनापत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई। दोनों महिलाओं ने बताया कि अजब सिंह व उसके भाई सर्वेश तथा जाबिर को पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में 21 अक्तूबर को पकड़ लिया था। दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

दीवान प्रमोद ने राधा से पति अजब व जेठ सर्वेश को छोड़ने के लिए बीस हजार रुपये की मांग की। महिला ने किसी तरह रिश्तेदार से छह हजार रुपये मांग कर दिए। पुलिस ने दोनों को बीस बीस लीटर शराब के मुकदमे में गिरफ्तारी दिखाकर मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही आशु कुमार ने नूरजहां से दस हजार रुपये की मांग कर पति जाबिर को छोड़ने की बात कही थी। नूरजहां ने दो हजार रुपये दिए। उसके पति को भी अवैध शराब में गिरफ्तारी दिखाकर मुचलके पर छोड़ा गया। दोनों महिलाओं ने एसपी अशोक कुमार मीणा से 22 अक्तूबर को दीवान व सिपाही आशु कुमार के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।
एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर को जांच करने के आदेश दिए। जांच में बयान देने गई राधा व नूरजहां से जांच कर रहे मुंशियों ने रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया। इस पर दोनों महिलाएं वहां से वापस आ गईं।

सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि दोनों महिलाएं गलत आरोप लगा रही हैं। रुपये कहां से लेकर आईं इस बारे में दोनों सही जानकारी नहीं दे सकीं। पूछताछ के दौरान ही दोनों बिना बताए चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed