फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,murder,janch,kanpur news,up news,farrukhabad news,ipl satta,karj

फर्रुखाबादः कर्ज में डूबे युवक ने पुत्री की हत्या कर खुद को मार ली गोली

Fri, 22 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,janch,kanpur news,up news,farrukhabad news,ipl satta,karj
याकूतगंज में घटनास्थल पर छानबीन करते एएसपी अजय प्रताप व नमूने लेती फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आईपीएल के सट्टे में लाखों रुपये हारने से परेशान युवक ने पुत्री की हत्या कर खुद को गोली मार ली। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा, कारतूस का खोखा बरामद किया है। परिजनों के मुताबिक, युवक पर करीब 22 लाख रुपये का कर्ज था। धोखाधड़ी के मामले में उसके खिलाफ वारंट भी जारी था। इससे वह घर से कम निकलता था। पुलिस कर्ज देने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज के मोहल्ला धोबियान निवासी प्रमोद राजपूत (35) की गांव में ही मिठाई की दुकान है। प्रमोद आईपीएल के सट्टे में लाखों रुपये हार गया था। उसने बैंक के अलावा साहूकारों से लाखों रुपये कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन

कर्जदारों से परेशान होकर वह तीन साल पहले कन्नौज की सदर कोतवाली के गांव लोधपुरी स्थित ससुराल में रहने लगा था। डेढ़ महीने पहले ही वह घर वापस आया था, लेकिन वह घर से बाहर नहीं निकलता था। मकान के ऊपरी हिस्से में पत्नी मिथलेश, पुत्री मुस्कान (15) व पुत्र अंश (7) के साथ रहता था। नीचे के हिस्से में भाई मुकेश अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह पत्नी मिथलेश नीचे गईं थीं। पुत्र अंश दरवाजे पर खेल रहा था। लगभग साढ़े नौ बजे प्रमोद ने दरवाजा बंद करके तमंचे से पुत्री की पीठ में गोली मारी जो सीने को चीरते हुए निकल गई। मुस्कान फर्श पर गिर पड़ी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद प्रमोद ने अपने गले से सटाकर गोली मार ली। गोली सिर को चीरती हुई निकल गई।
गोली की आवाज सुनकर पत्नी मिथलेश ऊपर पहुुंचीं तो पति व पुत्री को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया। मिथलेश की चीख सुनकर भाई मुकेश परिजनों से साथ कमरे में पहुंचे। दोनों के शव फर्श पर पड़े थे। सूचना पर एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
भाई मुकेश ने एएसपी को बताया कि आईपीएल के सट्टे में लाखों रुपये हारने से प्रमोद पर लगभग 22 लाख रुपये कर्ज हो गया था। इसमें कुछ कर्ज बैंक का और बाकी सूदखोरों का था। इससे परेशान होकर उसने पुत्री की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली।

धोखाधड़ी के एक मामले में वारंट जारी होने के बाद वह घर से भी कम निकलता था। एएसपी ने बताया कि प्रमोद ने किससे और किस काम के लिए कर्ज लिया था, इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed