फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,murder,farrukhabad news

हरदोई की महिला की हत्या कर शव फेंका, दुष्कर्म की आशंका

Wed, 18 May 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,farrukhabad news
राजेपुर। जनपद हरदोई से लापता एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव इटावा-बरेली हाईवे से कुछ दूर पर फेंका गया। कपड़ों की स्थिति से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। महिला के जेठ ने शिनाख्त की है। पोस्टमार्टम में सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इटावा-बरेली हाईवे से गांव शेराखार के लिए जाने वाले मार्ग के किनारे सोमवार देर रात ग्रामीणों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा व एसओ दिनेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। महिला का गला दुपट्टे से कसा था। दुपट्टे का दूसरा छोर उसकी आंखों पर बंधा था। नाक, मुंह व माथे पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। शव अधिक फूल गया था। इससे एक-दो दिन पहले हत्या करके यहां फेंकने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

महिला के कपड़ों की स्थिति से दुष्कर्म की आशंका जताई गई। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। एसपी के आदेश पर आसपास के सभी जनपदों में महिला के फोटो भेजे गए। मंगलवार दोपहर जनपद हरदोई के थाना लोनार के एक गांव निवासी कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनमें से एक ग्रामीण ने महिला के शव की शिनाख्त छोटे भाई की पत्नी के रूप में की। शिनाख्त करने वाले ने बताया कि महिला के पहले पति की वर्ष 2011 में हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद महिला की छोटे भाई से शादी हुई थी।
वर्ष 2016 में छोटे भाई की बीमारी से मौत हो गई थी। महिला के दो बेटियां हैं। वह रविवार को बाजार करने की बात कहकर घर से निकली और वापस नहीं आई, तभी से उसकी खोजबीन कर रहे थे। लोनार थाने से महिला का शव मिलने की सूचना पर वह राजेपुर थाने पहुंचे थे।
हरदोई जनपद के थाना हरपालपुर के एक गांव निवासी महिला का भाई भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। उसने बहन की हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में महिला के सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

नाक, चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed