{"_id":"6257133cf3cc8543db4343e1","slug":"crime-murder-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp691057792","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की हत्या कर बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की हत्या कर बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन
गांव नगला कलार में गमगीन बैठे गायत्री के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने सो रही वृद्धा के गले में गमछा कसकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश उसके जेवर, नकदी लूटकर भाग गए। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लूटपाट के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली के गांव नगला कलार निवासी अनोखे लाल राजपूत अपनी पत्नी गायत्री (65) के साथ गांव में ही बने जानवर बांधने वाले मकान में सोते थे। अनोखे ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह गांव में चल रही भागवत कथा सुनने के लिए घर से निकला और गायत्री से कहा था कि कुंडी भीतर से बंद कर ले। देर रात तकरीबन 12 बजे जब वह घर लौटा तो कई आवाजें देने के बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला।
इस पर दूसरे घर में सो रहे बड़े बेटे रामवीर को बुलाया। बेटा दीवार फांदकर भीतर पहुंचा तो उसने मां को चारपाई पर मृत पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गायत्री के गले में गमछा कसा था। गायत्री के शरीर से मंगलसूत्र, खड़ुआ, कुंडल, झाले और घर में दो हजार रुपये गायब थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच की।
विज्ञापन
गायत्री के दो पुत्र रामवीर और रमेश तथा तीन पुत्रियों में चंद्रकांता, रेनू और नन्ही हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि परिवार का जमीन को लेकर भी कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। लिहाजा हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है।