{"_id":"62dafa3aea0ac820fa7a4eb3","slug":"crime-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-giraftaar-muthbhed-inami-badmash-farrukhabad-news-knp708966781","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
गोली लगने के बाद बैठा घायल दीपू उर्फ यशपाल व खड़े एसओजी के जवान। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कन्नौज जनपद के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर किया गया। बदमाश ने छह मई को मेरापुर में फायरिंग कर बाइक सवारों से लूट की थी।
शमसाबाद के गांव हंसापुर गोराई निवासी विनोद कुमार छह मई को पत्नी मीरा देवी व साली ऊषा को बाइक पर बैठाकर मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव उस्मानपुर ससुराल जा रहे थे। मेरापुर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मीरा व ऊषा के जेवर लूट लिए थे। घटना में मैनपुरी के गांव गग्गरवाला निवासी दीपू उर्फ यशपाल का नाम प्रकाश में आया था।
उस पर जनपद कन्नौज में 25 हजार का इनाम है। शुक्रवार सुबह सीओ कायमगंज सोहराब आलम, एसओजी प्रभारी बलराज भाटी, सर्विलांस प्रभारी जेपी शर्मा व एसओ मनोज भाटी ने यशपाल के हजियांपुर चौराहे से रोशनाबाद जाने वाले मार्ग पर होने की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से यशपाल घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल से सैफई के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने यशपाल के पास से तमंचा, कारतूस, लूटे गए जेवर की बिक्री के 2700 रुपये, बिना नंबर की एक बाइक बरामद की है।
तीन जनपदों में दर्ज हैं 26 मुकदमे
पकड़े गए बदमाश दीपू उर्फ यशपाल के खिलाफ जनपद कन्नौज, मैनपुरी व फर्रुखाबाद में लूट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर, अवैैध शस्त्र सहित 26 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य जनपदों में भी उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।