फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,fraud,farrukhabad news,cashier,bank account

दो ग्राहकों के खाते से कैशियर ने रुपये निकाले, मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,fraud,farrukhabad news,cashier,bank account
कायमगंज। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा बरझाला में तैनात कैशियर ने दो ग्राहकों के खाते से नौ लाख रुपये पार कर दिए। जब भेद खुला तो कैशियर ने रुपये उनके खाते में जमा करा दिए। शाखा प्रबंधक ने बैंक कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव बरझाला में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में प्रवीण सुमन कैशियर के पद पर तैनात थे। 18 फरवरी 2022 को बैंक के खाता धारक विमल कुमार के खाते से चार लाख व श्याम देवी के खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए गए। 21 फरवरी को विमल कुमार के खाते से निकाले गए चार लाख का मामला खुला तो कैशियर ने उसी दिन यह रकम जमा कर दी।
विज्ञापन

दूसरे दिन श्यामा देवी के खाते से पांच लाख रुपये निकालने का मामला खुला तो कैशियर बैंक से उठकर चला गया। इसके बाद पास के ही एक ढाबे से फोन करके प्रबंधक को बुलाया। शाखा प्रबंधक बृजेश कांत ने क्षेत्रीय प्रबंधक को इसकी सूचना दी। प्रबंधक जब एक जांच अधिकारी के साथ ढाबे पर पहुंचे तो कैशियर ने पांच लाख रुपये श्यामा देवी के खाते में जमा करने के लिए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी की मौजूदगी में यह रकम श्यामा देवी के खाते में जमा करा दी गई। इस मामले में विभागीय जांच के बाद शाखा प्रबंधक बृजेश कांत ने कैशियर प्रवीण सुमन पता अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed