फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,vyapari

व्यापारी नेता सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,vyapari
फर्रुखाबाद। फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान का बैनामा कराने में व्यापारी नेता समेत छह लोग फंस गए हैं। महिला ने फतेहगढ़ कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना बेवर के गांव सराय मद्दू निवासी सुभद्रा सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला गोला कोहना निवासी व्यापारी नेता राघवेंद्र उर्फ राघव मिश्रा, मोहल्ला सिविल लाइन निवासी संदीप यादव उर्फ मोनू यादव, मोहल्ला कसरट्टा निवासी शशांक दुबे उर्फ शानू, शहर कोतवाली के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी पंकज सिंह, गांव सोताबहादुरपुर निवासी शीलेश कुमार, उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के थाना रूद्रपुर आदर्श नगर कालोनी निवासी दिनेश चंद्र पटवा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें कहा गै कि 21 अक्तूबर 2013 को उसने सब्जी मंडी फतेहगढ़ में एक मकान रामपाल से खरीदा था। रामपाल ने मकान बेचने से पहले सात जुलाई 2013 को दिनेश चंद्र पटवा के नाम पर मकान की पावर ऑफ अटार्नी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपाल सिंह ने मकान पर लिया छह लाख रुपये लोन चुका दिया था। 22 सिंतबर 2017 को राघवेंद्र मिश्रा व शशांक दुबे ने सभी लोगों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दिनेश चंद्र पटवा से मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया। यह लोग मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed