फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,pathrav

बच्चों के विवाद में पथराव और फायरिंग से दहशत

Tue, 05 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,pathrav
फर्रुखाबाद। बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग कर दी। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ बलवा, पथराव व फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली टिलिया निवासी सुमन के पुत्र का पड़ोसी प्रशांत उर्फ गोलू से रविवार रात विवाद हो गया। प्रशांत ने झगड़े की सूचना देकर अपने दोस्तों को बुला लिया। सुमन का आरोप है कि दोस्तों के साथ प्रशांत घर में घुस आया और मारपीट की।
विज्ञापन

बचाने आई पुत्री को भी पीटा। पड़ोसियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो इन लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से पड़ोसी दहशत में आ गए और पीछे हट गए। प्रशांत व उसके साथी जान से मारने की धमकी देने लगे। मोहल्ले के युवक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और चार छात्रों को संदिग्ध होने पर पकड़ कर कोतवाली ले लाई। पूछताछ में पता चला कि फायरिंग की आवाज सुनकर वह वहां गए थे। विवाद में वह शामिल नहीं थे। इस पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
सुमन ने प्रशांत, गांव राजा का नगला रम्पुरा निवासी कमल सिंह, शोभित यादव, अर्पित उर्फ अंश यादव, शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरी गेट निवासी सूरज चौहान, मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के अहमदगंज के मजरा खटैया निवासी प्रदीप उर्फ प्रिंस यादव, आवास विकास कालोनी निवासी जयवर्धन, युवराज राठौर समेत 10 के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा, पथराव व फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। चार छात्रों को संदिग्ध हालात में मौके से पकड़ा गया था, लेकिन पूछताछ में उनकी भूमिका नहीं मिली है। तहरीर में भी इनका नाम नहीं है। पूछताछ में पता चला कि छात्रों का इंटर का पेपर है। इनको मुचलका भरवा कर छोड़ दिया गया। ताकि विवेचना के दौरान अगर पूछताछ करनी पड़े तो उनको कोतवाली बुलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed