{"_id":"628934b03538090df64b59ac","slug":"crime-farrukhabad-news-majdoor-farrukhabad-news-knp6981135198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में मजदूरी करने गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में मजदूरी करने गए युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। मजदूरी करने शिमला गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने पुत्र के तीन दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला शिमला का बताकर वहीं शिकायत दर्ज करने की बात कही है।
थानाक्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी रामलड़ैते का 30 वर्षीय पुत्र सदानंद गांव के तीन दोस्तों के साथ चार माह पहले मजदूरी करने के लिए शिमला गया था। शुक्रवार शाम को सदानंद ने पिता रामलड़ैैते से मोबाइल पर बात की थी। उसने बताया कि दोस्तों के पास उसके रुपये हैं और मांगने पर वह नहीं दे रहे हैं। शनिवार सुबह एक दोस्त ने गांव के पूर्व प्रधान बलराम को सदानंद की मौत होने की जानकारी दी।
पूर्व प्रधान ने रामलड़ैते के घर जाकर पुत्र की मौत के बारे में बताया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। रामलड़ैते ने थाने में पुत्र के तीन दोस्तों के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने की तहरीर दी। एसओ मनोज भाटी ने रामलड़ैते को बताया कि घटना शिमला की है। संबंधित थाने में शिकायत करने पर आगे की कार्रवाई होगी। सदानंद के परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं।