{"_id":"63012a83061e615d1d3d910c","slug":"crime-farrukhabad-news-knp7137365167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद में महिला ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद में महिला ने जान दी
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। पति से हुए विवाद के बाद महिला ने शनिवार को फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव कतरौली पट्टी के मजरा पछायें नगला निवासी रंजीत कुमार का विवाह एक वर्ष पूर्व रायबरेली निवासी पल्लवी (22) के साथ हुआ था। रंजीत की मां आजाद कुमारी रिश्तेदारी में गई हैं। दोपहर को रंजीत का पल्लवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इसके बाद रंजीत घर के बाहर काम करने लगा। इसी बीच पल्लवी ने घर के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और छत के कुंड में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शाम करीब 6 बजे घर पहुंचे रंजीत ने कमरा बंद देख पत्नी को आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकी थी।
इस पर वह चिल्लाने लगा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच कर उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।