{"_id":"63012904f0513c4429688964","slug":"crime-farrukhabad-news-knp713733853","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में शादी के लिए थाने पर युवतियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में शादी के लिए थाने पर युवतियों का हंगामा
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शादी के बाद साथ रहने के जिद पर अड़ी दो युवतियों में से एक ने कोतवाली में गले में दुपट्टे का फंदा कसकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे बचाया और बाद में दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।
कायमगंज क्षेत्र के गांव की 22 वर्षीय युवती का पहनावा व स्वभाव पुरुषों की तरह ही है। तीन साल से उसकी बुआ की हमउम्र बेटी से उसका प्रेम चल रहा है। दोनों एक दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं हैं। दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। एक सप्ताह पूर्व युवती बदायूं में बुआ के घर पहुंची और शुक्रवार को वह उनकी बेटी के साथ घर लौटी।
परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों साथ शादी शुदा जिंदगी बिताने की जिद पर अड़ी हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर शनिवार को पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
वहां महिला चौकी पर काफी देर समझाने का प्रयास किया जाता रहा, मगर दोनों एक दूसरे साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुईं। दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। बातचीत के दौरान बदायूं वाली युवती बिफर गई और अपने दुपट्टे का फंदा गले में कसकर आत्महत्या का प्रयास किया।
इस पर उसे किसी तरह बचाया गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा मगर दोनों किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुईं। पुलिस ने बाद में दोनों युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बताया गया बदायूं वाली युवती के परिजनों को कोई एतराज नहीं है। दोनों युवतियां इंटरमीडिएट पास हैं। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि युवतियों ने शादी का कोई प्रमाण पेश नहीं किया था। दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं। बदायूं की युवती ने परिजनों को जान देने की धमकी दी थी। गले में दुपट्टा कसने की बात गलत है।