{"_id":"612637b38ebc3e7a094a72c4","slug":"crime-farrukhabad-news-knp6480601147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने गोदाम से माल पार किया, पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने गोदाम से माल पार किया, पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। बिजली के गोदाम के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान पार कर ले गए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। दुकानदार ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव समैचीपुर निवासी सपा नेता विपिन पाल की बाबू सिंह डिग्री कालेज के पास बिजली की दुकान व गोदाम है। मंगलवार रात दो युवकों ने बिजली के गोदाम के ताले तोड़ दिए। युवक गोदाम से इनवर्टर, बैटरी, 120 चार्जर, 600 नाइट लैंप, 1400 पीस साकेट, तार के दस बंडल चोरी कर ले लाए।
युवकों की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उन लोगों ने कैमरे को तोड़कर फेंक दिया। बुधवार को विपिन दुकान पर गए तो लोगों ने गोदाम के ताले टूटे होने की जानकारी दी। विपिन ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कस्बा की चिकिन वाली गली निवासी दो युवक गोदाम में चोरी करते हुए नजर आए। सपा नेता ने आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में युवकों ने चोरी की बात स्वीकार कर फर्रुखाबाद की एक दुकान पर सामान बेचने की बात बताई। सपा नेता दोनों युवकों को फर्रुखाबाद सामान खरीदने वाले व्यापारी के पास लेकर गए और चोरी का सामान बरामद कर लिया। पकड़े गए दोनों युवकों को सपा नेता ने सामान सहित पुलिस के हवाले कर दिया। सपा नेता के भतीजे गौरव पाल ने चोरी के आरोप में तहरीर दी। एसओ अंकुश राघव ने पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।