{"_id":"611ea3448ebc3e79a37ee446","slug":"crime-farrukhabad-news-knp647104649","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर में पकड़े गए मोहम्मदाबाद के तीन शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर में पकड़े गए मोहम्मदाबाद के तीन शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी दो सगे भाई समेत तीन शातिरों को दबोच लिया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य सामान भी बरामद हुआ। तीन दिन पहले पुलिस ने चोरों के गांव में भी छापा मारा था।
जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना बीटा-2 पुलिस ने बंद पड़ेे मकानों में नकब लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मोहम्मदाबाद थाने के गांव नगला जयलाल निवासी अनूप, उसका भाई अनुज और साजिद बताया।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इन्हें तीन डाढ़ा गोल चक्कर के पास से दबोचा गया। आरोपियों की निशानदेही पर पांच चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी पायलें, दो सोने की अंगूठी, चार चूड़ी, एक चेन, एक मंगलसूत्र मय लाकेट, 16 ग्राम पीली धातु ढली हुई, 28,300 रुपये, एक एलसीडी, एक इनवर्टर व बैटरी, पांच जोड़ी नए जूते, पांच हाथ की घड़ियां, एक बोलेरो, नकब लगाने का सामान भी बरामद हुआ हैै। आरोपियों कई चोरियां करने की घटनाएं भी कबूल की हैं।