फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

संपत्ति के विवाद में चले ईंट-पत्थर

Sun, 02 May 2021 06:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। संपत्ति विवाद में दो पक्षों में शनिवार की रात मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों ओर से कई लोग चुटहिल हुए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना में शनिवार देर रात परिवार के ही दो पक्षों में संपत्ति के विवाद में गालीगलौज के बीच मारपीट होने लगी। इस पर परिवार की महिलाओं ने छतों से पथराव कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।
लोग इधर उधर भागने लगे। मारपीट व पथराव में एक बालक समेत कई लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग अपने घरों में दुबक गए। पुलिस मौके पर जांच करके चली आई।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पखवारा पहले एक पक्ष के लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। रविवार की सुबह एक पक्ष ने मारपीट व पथराव को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने मतगणना में ड्यूटी का हवाला देकर पीड़ित पक्ष को घर वापस भेज दिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि उनको इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed