फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

मुर्गी फार्म मालिक पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

Sun, 11 Apr 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
कंपिल। गांव रुदायन में शराब पीने का विरोध करने पर मुर्गी फार्म व डेयरी के कर्मचारियों व मालिक को दबंगों ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। भट्ठा मालिक ने बीचबचाव किया तो उन्हें भी धमकी दी। भट्ठा मालिक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रुदायन निवासी गुड्डू यादव का मुर्गी फार्म व दूध डेयरी स्टेशन के निकट है। यहां गांव के ही राजू बाल्मीकि व अर्जुन नागर कर्मचारी हैं। पड़ोस के जनपद कासगंज थाना पटियाली के गांव ताजपुर गढ़िया निवासी दबंग युवक रोज मुर्गी फार्म पर बैठकर शराब पीते और गालीगलौज करते हैं। वर्तमान में पंचायत चुनाव में शराब को लेकर पुलिस की सख्ती पर कर्मचारियों ने दबंगों को शराब पीने से रोका।
विज्ञापन

इसके बाद वे धमकी देकर चले गए थे। शुक्रवार रात को कर्मचारी गांव से बाइक पर मुर्गी फार्म जा रहे थे। इसी समय आरोपियों ने उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे गुड्डू ने पीछा कर ट्रैक्टर को रेलवे क्रासिंग पर रोक लिया। इस पर उन्होंने गुड्डू को भी कुचलने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। जानकारी होने पर भट्ठा मालिक बंटू यादव पहुंचे। उन्होंने हस्तक्षेप कर गुड्डू को बचाया। दबंग देख लेने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद देर रात आरोपी फिर अपने 12-13 साथियों के साथ लाठी-डंडे व नाजायज असलहे लेकर मुर्गी फार्म पर पहुंचे और कर्मचारियों को पकड़ने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर लिया तो उसे तोड़ने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। इसके बाद शनिवार सुबह भट्ठा मालिक को फोन पर एक आरोपी ने जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर भट्ठा मालिक ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को मोबाइल पर रिकार्डिंग सुनाई और तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed