{"_id":"600b1aef8ebc3e340557c983","slug":"crime-farrukhabad-news-knp607585547","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख की फिरौती के लिए दिल्ली से अपहरण, युवक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख की फिरौती के लिए दिल्ली से अपहरण, युवक बरामद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली में नौकरी कर रहे एक युवक का कार सवार लोगों ने तीन दिन पहले अपहरण कर लिया। फिरौती में 10 लाख रुपये की मांग की। एसपी के निर्देशन में हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से अपहृत को शहर में ढूंढ लिया। प्रकरण में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है। तीनों युवकों ने युवक को आगरा, मैनपुरी, कन्नौज और रोहिला में भी रखा। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी रणजीत सिंह कटियार का पुत्र अनुज दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। तीन दिन पहले कार सवार तीन युवकों ने उसका दिल्ली से ही अपहरण कर लिया। उसे वे आगरा लेकर पहुंचे। वहां एक दिन रुकने के बाद बदमाश उसे लेकर मैनपुरी पहुंचे। इसके बाद कन्नौज और रोहिला में भी रखा। इस बीच अपहर्ताओं ने मोबाइल से रणजीत सिंह को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
रणजीत ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को दी। जिन मोबाइल नंबरों से फिरौती मांगी जा रही थी, उन्हें सर्विलांस पर लगवा दिया गया। शुक्रवार को सर्विलांस पर उन नंबरों की लोकेशन शहर की सुनहरी मस्जिद के पास मिली। इस पर देर शाम एसपी पुलिस बल के साथ सुनहरी मस्जिद के पास पहुंचे। उन्होंने आसपास मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें एक ब्रेजा कार में कुछ युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस अधीक्षक ने फोर्स को पूरे क्षेत्र में कार की तलाश में लगा दिया। पुलिस को सुनहरी मस्जिद के पास ब्रेजा कार में बैठे अनुज व तीनों अपहर्ता मिल गए।
विज्ञापन
पुलिस उन्हें लेकर चली गई। पूछताछ में पता चला कि कार सवार तीन युवकों में से दो मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव रोहिला और एक जनपद मैनपुरी नगर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर का रहने वाला है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसके बाद पुलिस ने रणजीत सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाली में अनुज के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रणजीत सिंह की चांदपुर में एक गेस्ट हाउस के पास आटा चक्की है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया, पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।