फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

रेस्टोरेंट मालिक व उसके पुत्र से मारपीट में दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Aug 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। रेस्टोरेंट मालिक व पुत्र पर गुरुवार रात धारदार हथियार से हमला करने में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेस्टोरेंट मालिक के पक्ष में पहुुंची भीड़ ने हमलावरों की भाजपा का झंडा लगी नई कार तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस ने कार को सेंट्रल जेल चौकी पर खड़ा करा दिया है। घायल पिता-पुत्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के गांव धंसुआ निवासी रिटायर्ड नायब सूबेदार भीमसेन का एआरटीओ कार्यालय के पास रेस्टोरेंट है। गुरुवार को भाजपा की झंडा लगी बिना नबंर की कार से पांचाल घाट निवासी दुर्गेश कटियार, दिनेश मिश्रा व आठ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचे। खाने के बाद जब भीमसेन ने रुपये मांगे तो इन लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर गाली गलौज कर दी।
विज्ञापन

पुत्र दुर्गेश राजपूत के विरोध पर धारदार हथियार से हमला कर नाक काट दी। हमलावरों ने भीमसेन के सिर पर कुर्सी मार दी। इससे उसका सिर फट गया। भीमसेन के साथ मारपीट की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। इस पर हमलावर जान-माल की धमकी देकर भाग गए। भीड़ ने हमलावरों के कार के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने सीसीटीवी कैमरे में मारपीट के फुटेज देखे। घायल भीमसेन व पुत्र दुर्गेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार पांचाल घाट निवासी एक हमलावर भाजपा का मंडल अध्यक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed