फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

दुकानदार की हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। दुकानदार की मारपीट कर हत्या की गई या उसने अपने गांव के बाहर खेत पर जहर खाकर आत्महत्या की है। बुधवार को विवेचक ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुकानदार के शरीर पर दो चोटों के निशान मिले हैं। मौत की वजह स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर के मजरा खजुरियन नगला निवासी सुरजीत व उसका भांजा गुलशन फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहते थे। मामा भांजे कास्तकार कोल्ड के बाहर देशी शराब के ठेके के बाहर अंडे की ठेली लगाते थे। मंगलवार सुबह कक्षा 9 की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में परिजनों ने सुरजीत व उसके भांजे गुलशन की पिटाई कर दी थी। गुलशन के सिर पर चौराहा भी बना दिया था। दोपहर में सुरजीत अचेत अवस्था में गांव रजीपुर के धान के खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

भाई सुमित उसको लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने गुलशन की तहरीर पर मकान मालिक कैलाश व उसकी पत्नी, जगदीश, अनुज, छात्रा की नानी व मामी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने रजीपुर पहुंच कर उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां सुरजीत के पड़े होने की जानकारी परिजनों ने दी थी। वहां उन्होंने आसपास के लोगों से इस मामले में जानकारी, लेनी चाही पर वहां कोई यह बताने वाला नहीं था कि यहां सुरजीत को किसी ने पड़ा देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सुरजीत की कमर व पीठ पर दो चोटों के मामूली निशान मिले। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। इस मामले में पुलिस ने छात्रा समेत चार लोगों को हिरासत में ले रखा है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि अभी छानबीन की जा रही है कि सुरजीत ाकी हत्या हुई है या उसने पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। इन दो बिंदुओं पर जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed