{"_id":"5eb44e178ebc3e90224c10f9","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5589990176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख की टप्पेबाजी में दो माह बाद एएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख की टप्पेबाजी में दो माह बाद एएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक टप्पेबाज को एसओजी ने पकड़ लिया। उससे तीन लाख रुपये भी बरामद कर लिए। इसके बाद कायमगंज कोतवाली पुलिस ने एएसपी के आदेश पर दो माह पूर्व हुई दस लाख की टप्पेबाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज निवासी व्यापारी अनिल कुमार वर्मा दो मार्च को पुत्र के साथ बाइक से बसअड्डे के लिए घर से निकले थे। बाइक सवार तीन युवक भी पीछे आए। पुत्र ने बस अड्डे पर उतार दिया। अनिल वर्मा दस लाख सत्तर हजार रुपये से भरा थैला लेकर दिल्ली की रोडवेज बस में बैठ गए।
बाइक से पीछा करने वाला एक युवक भी पीछे की सीट पर बैठ गया। कायमंगज से महज एक किलोमीटर की दूूरी पर ही अनिल कुमार वर्मा को नींद आ गई। तभी पीछे बैठा युवक रुपये से भरा थैला लेकर बस रुकवाकर उतर गया।
विज्ञापन
एसओजी प्रभारी ने शहर कोतवाली के मोहल्ला कटरा बू अली खां निवासी एक शातिर टप्पेबाज को बुधवार को पकड़ लिया है। अन्य दोनों की तलाश में एसओजी जुट गई।