{"_id":"5e8c9b198ebc3e77496f0c90","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5541490177","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी ने भट्ठा मजदूर को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी ने भट्ठा मजदूर को पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे साथी की मौत पर भट्ठा मजदूर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रुपये के लेनदेन के विवाद में सोमवार रात भट्ठा मजदूर को उसके साथी ने ही डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। अन्य मजदूर घायल को अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भट्ठा मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मजदूर के साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्रांत बिहार जनपद नवादा थाना मुफ्फसिल के गांव दौलतिया निवासी मुकेश (25) पुत्र रामखिलावन व जोगेंद्र फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ के भट्ठे पर काम करते थे। सोमवार रात दोनों में रुपये के लेनदेन में विवाद हो गया। इस पर जोगेंद्र ने डंडे से मुकेश पर हमला कर दिया। उसके सिर में कई डंडे मारे इससे वह लहूलुहान हो गया। मुकेश की चीख पुकार सुन अन्य मजदूर एकत्र हो गए। वह उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस पर वह शव वापस भट्ठे पर ले गए। मजदूरों के ठेकेदार की सूचना पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी वहां से भाग कर दूसरे भट्ठे पर जाकर छिप गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी जोगेंद्र को हिरासत में ले लिया। मंगलवार सुबह भट्ठा मालिक फतेहगढ़ के गांव रम्पुरा निवासी योगेश कटियार ने कोतवाली में जोगेंद्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जोगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसकी पत्नी अरुण देवी रो-रोकर बेहाल हो गई। बताया गया कि कुछ माह पूर्व ही अरुणा देवी से मुकेश की शादी हुई थी।