फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

पूर्व सभासद वकील पर हमला करने वाले दो आरोपी गए जेल

Tue, 03 Mar 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पूर्व सभासद वकील से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के चालान को लेकर कोतवाल बुधवार को कोर्ट ले जाने का दावा करते रहे। वहीं शाम को वकीलों को चकमा देकर सीजेएम के यहां दोनों आरोपियों को पेश किया गया। वहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी पूर्व सभासद वकील मनोज अग्निहोत्री 25 फरवरी की रात बढ़पुर स्थित एक होटल में शादी की तैयारी को लेकर गए थे। जब वह वापस जा रहे थे तभी कार सवार गरुण वाहिनी के एक दरोगा व सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। उनके मुंह में पिस्टल डाल कर जान से मारने की धमकी दी थी। साथी जितेंद्र अग्रवाल ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी पीटा दिया था। मनोज के वकील भाई आनंद ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिस होटल के सामने मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

उसके सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद दरोगा व सिपाहियों के अलावा नवाबगंज के एक गांव निवासी युवक की पहचान हुई थी। बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया ने वकील मनोज से हुुई मारपीट के मामले में काम बंद करने की घोषणा कर दी थी। मुकदमे की जांच कर रहे दरोगा विशेष कुमार ने नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव कलौली निवासी अरुण प्रताप सिंह, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरखापुर निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों वकील मनोज से मारपीट की घटना में दरोगा व सिपाहियों के साथ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी जय नारायण सिंह ने बताया कि वकील को पीटने के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। एसपी खुद मुकदमे को देख रहे हैं। आरोपी पुलिसकर्मी हो या कोई अन्य कार्रवाई होगी। शाम को पुलिस ने दोनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जज ने दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने सुरक्षा में दोनों को जेल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed