{"_id":"5e396da28ebc3ee5cf02f494","slug":"crime-farrukhabad-news-knp542383966","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहे शिक्षक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहे शिक्षक पर एफआईआर
विज्ञापन
कमालगंज। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बरुआ नगला में सहायक अध्यापक के खिलाफ फर्जी मार्कशीट व डिग्री से नौकरी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह शिक्षक 18 नवंबर 2019 से अनुपस्थित हैं। दिसंबर में शिक्षक को सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया था।
बीईओ कमालगंज रंगनाथ चौधरी ने ग्राम पंचायत पतौंजा के प्राथमिक विद्यालय बरुआ नगला के सहायक अध्यापक श्रवण कुमार सक्सेना के खिलाफ फर्जी शैक्षिक अभिलेखों से नियुक्ति पाकर नौकरी करने की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा कि कमालगंज क्षेत्र के ग्राम उदीनगला निवासी श्रवण कुमार पुत्र पहाड़ीलाल के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इसकी एसआईटी जांच भी चल रही है। बीएसए निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। पुलिस ने फर्जी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना दरोगा मदनलाल पिपिल को सौंपी गई है।
बीईओ ने बताया कि शिक्षक को दिसंबर 2019 में बर्खास्त कर दिया गया था। वह 18 नवंबर 2019 से विद्यालय भी नहीं आ रहे। शिक्षक ने 31 दिसंबर 2005 को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पाई थी। प्राथमिक विद्यालय बरुआ नगला में 14 जुलाई 2008 को स्थानांतरित होकर आए थे। शिक्षक की नियुक्ति विज्ञान अध्यापक के रूप में है। शैक्षिक योग्यता बीएससी बीएड दर्ज है। विभागीय जांच में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की शास्त्री (समकक्ष स्नातक) फर्जी पाई गई।