{"_id":"5df0f7248ebc3e878f25b6d2","slug":"crime-farrukhabad-news-knp531462971","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चली गोलियां, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चली गोलियां, आगजनी
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने में बैठे पीड़ित संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने मारपीट कर सात लोगों को घायल कर दिया। झोपड़ियों में आग लगा दी तथा फायरिंग करके फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के गांव महमदपुर तराई निवासी रामवीर पुत्र बाबूराम दिवाकर का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह सात बजे देवेश पुत्र बच्चू लाल, मधु पत्नी देवेश पाल, ऋषिपाल पुत्र सुरेेश पाल, यतेंद्र पाल पुत्र रामगुलाम पाल, जयवीर पाल पुत्र राजाराम, संजू पाल पुत्र लालाराम, जोगेंद्र पुत्र बेचेलाल ने लाठी-डंडों और तमंचों से लैस होकर घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने गालियां दीं तथा मारपीट करने लगे। रामवीर ने बताया कि जब परिवार के ही मनीराम, रामवीर, सरोजनी, सतीश, राजू व अंकुर उन्हें बचाने आए तो हमलावरों ने इन्हें भी लाठी-डंडों से गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मामला इतना बढ़ा कि हमलावरों ने कुछ ही देर में झोपड़ी में आग लगा दी। इस पर गांव के लोग आग बुझाने दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।