{"_id":"5def91e68ebc3e878d5d5c54","slug":"crime-farrukhabad-news-knp531205884","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतान न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी के 12 वर्ष पूरे होने के बाद भी संतान न होने पर ससुराल वाले महिला का उपहास उड़ाने लगे। सोमवार को ससुरालीजनों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और पति समेत चार के खिलाफ घरेलू हिंसा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव छेदा नगला निवासी हेमलता ने पति चंद्रपाल, सास कपूरी देवी, देवरानी खिलौनी देवी पत्नी सुरजीत, ननद माधुरी के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसका 12 वर्ष पहले चंद्रपाल से विवाह हुआ था। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान नहीं हुई।
इस पर ससुराल वाले गलत शब्द इस्तेमाल उसका उपहास उड़ाने लगे। मारपीट कर उसको प्रताड़ित करने लगे। सोमवार को पति समेत सभी लोगों ने मारा पीटा और गाली गलौज कर घर से निकाल दिया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।