फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

भूमि विवाद में लाठी-डंडे चले हुआ पथराव, सात घायल

Sun, 10 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
कमालगंज। खेत में सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मामला तूल पकड़ने पर पथराव हो गया। इसमें महिला सहित सात लोग घायल हो गए। दोनों ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव रामपुर माझगांव निवासी महेश सिंह पुत्र जोगराम सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि ग्राम प्रधान सूरजपाल उनके खेत में सड़क बिछवा रहे थे। शनिवार दोपहर वह विरोध करने प्रधान के घर जा रहा था। तभी रास्ते में ब्रजनंदन, तिलक चंद्र पुत्रगण भैयालाल, सुधीर व शीशराम पुत्रगण रामानंद उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर सभी लाठी डंडों से उसे पीटने लगे। बचाने आए पुत्र शिवप्रताप, बब्लू व अंकित पुत्र राकेश के साथ भी सभी को लाठी डंडों व पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से गांव की ही सरिता पत्नी प्रेमचंद्र ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि गांव के ही महेश पुत्र बड़ंकू व बब्लू पुत्र महेश ने उसके द्वारा सड़क बनने को छोड़ी गई जमीन को जबरदस्ती घेर लिया। शनिवार दोपहर उसके ससुर भैयालाल व शिवम ने विरोध किया तो दिनेश व अनुराग आए और मारपीट करने लगे। उसने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। इससे वह, ससुर व शिवम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed