{"_id":"5dc70aaa8ebc3e5b6e7f3605","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5248575153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल चुराने गए युवक ने महिला को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल चुराने गए युवक ने महिला को चाकू मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मेंथा का तेल चुुराने गए युवक ने महिला के विरोध करने पर उसको चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर युवक के खिलाफ जानलेवा हमला व चोरी के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक ने महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव रुलापुर निवासी सत्यप्रकाश त्रिवेदी के परिवार के लोग शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। रात में गांव का ही युवक प्रवेश कुमार मेंथा का तेल चुराने के लिए सत्यप्रकाश के घर में घुस गया। वह तेल चोरी कर रहा था। इसी दौरान सत्यप्रकाश की पत्नी खटपट की आवाज सुनकर जाग गई। उन्होंने प्रवेश को मेंथा का तेल चुराने से रोका। इस पर प्रवेश ने सत्यप्रकाश की पत्नी की गर्दन पर चाकू मार दिया। प्रवेश जानमाल की धमकी देता हुआ फरार हो गया। कराहने की आवाज सुनकर पुत्र अनूप त्रिवेदी व अन्य परिजन जाग गए। रात में ही अनूप मां को थाने में लेकर आया। पुलिस ने अनूप की तहरीर पर प्रवेश के खिलाफ चोरी का प्रयास करने और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। घायल महिला का पुलिस ने मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह घर में नहीं मिला।