{"_id":"5dc707d58ebc3e5b780c1fc2","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5248546192","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति हड़पने में वृद्ध की हत्या करने में पांच के पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति हड़पने में वृद्ध की हत्या करने में पांच के पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। संपत्ति के विवाद में हत्या के मामले में पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव रमीमा नगला निवासी वदराम पुत्र सोवरन ने कमालगंज थाने में गांव सवासी निवासी रामसनेही पुत्र राजाराम व रवीश पुत्र रामसनेही, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आंतर निवासी नरेश पुत्र हरनाथ, हरदोई जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र के ऊंचा टीला मोहल्ला सांडी निवासी राजपाल पुत्र रामशंकर व एक अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उसके वृद्ध मामा रघुवीर सिंह सवासी गांव में अकेले रहते थे। वे निसंतान थे और कम दिखाई व सुनाई देता था। रामसनेही व मामा रघुवीर का आंगन एक ही है। रामसनेही का पुत्र रवीश उनकी देखभाल करता था।
रामसनेही के घर राजपाल, नरेश व एक अज्ञात पहले से ही ठहरे थे। रामसनेही व रवीश ने मामा को पेंशन के बहाने से तहसील अमृतपुर ले जाकर रजिस्टर्ड वसीयत पहले ही करवा ली थी। मामा को जब वसीयत के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने कहा कि वह अपने भांजे को बुलाकर वसीयत खारिज करा देंगे। 16 सितंबर 2018 की रात मामा अपने घर के अंदर आंगन में सो रहे थे। तभी पांचों आरोपियों ने संपत्ति हड़पने के चक्कर में सोते समय मामा की लाठी डंडों से मारपीट कर व गर्दन दबाकर हत्या कर दी। उनके चिल्लाने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। रामसनेही व रवीश ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया।