{"_id":"5da8aacd8ebc3e01431c1ea6","slug":"crime-farrukhabad-news-knp520373927","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के खेत में मिले महिला के शव के पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के खेत में मिले महिला के शव के पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
हत्याकर धान के खेत में फेंके गए महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इससे बिसरा सुरक्षित किया गया है।
वहीं, दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। तेजाब से जलाए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। महिला की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।
नवाबगंज थानाक्षेत्र के पहाड़पुर गांव के सामने करनपुर रोड पर धान के खेत में एक महिला का बुधवार को शव मिला था। महिला की हत्या कर दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी।
गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम डॉ. सुमित कुमार ने किया। महिला की मौत तीन से पांच दिन पहले होना बताया गया है। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई है। महिला के शव को जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। वहीं, तेजाब से उसको जलाए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। अभी तक महिला के शव की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई है। आसपास के थानों पर महिला के फोटो छपवा कर पंफ्पलेट भेजे जाएंगे।