{"_id":"62507a653d9b125d7f462625","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp690123683","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
जसमई में विवाहिता पूनम की मौत के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मऊदरवाजा थाने के गांव जसमई निवासी रिंकल राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी सात वर्ष पूर्व कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव इजौर निवासी राजबहादुर की पुत्री पूनम (26) के साथ शादी हुई थी। रिंकल शराब का आदी है। इसके चलते उसका पूनम से विवाद होता रहता था। शुक्रवार की भोर करीब तीन बजे रिंकल की मां दिविया देवी ने पूनम का शव फंदे पर लटका देखा।
उनके शोर मचाने पर परिजन जाग गए उन्होंने जीवित होने की उम्मीद में उसे नीचे उतारा और मायके वालों को सूचना दी। पूनम के पिता राजबहादुर परिजनों के साथ पहुंचे। आपस में बातचीत होती रही। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
राजबहादुर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि दामाद शराबी है। वह आए दिन बेटी को पीटता था। शिकायत पर महिला थाने में समझौते के बाद बेटी को ससुराल भेजा था। फिर भी बेटी का उत्पीड़न बंद नहीं किया। रिंकल ने गुरुवार शाम को भी पूनम के साथ मारपीट की थी। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पूनम के तीन बच्चे राशि (6), रिष (4) और राघव (2) है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रिंकल भी कर चुका फांसी लगाने का प्रयास
परिजनों ने बताया कि रिंकल शराब पीने के बाद होश खो देता है। वह दो बार फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुका है, मगर उसे बचा लिया गया। वह राजमिस्त्री का काम करता है।