{"_id":"624b38a997e0d37eb813d1ab","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp689350129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने लगाया मकान बिकाऊ का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक ने लगाया मकान बिकाऊ का पोस्टर
विज्ञापन
गांव महेशपुर में जदुनाथ सिंह ने घर के बाहर लगाया मकान बिकाऊ का पोस्टर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। थाने व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज पूर्व सैनिक ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
थानाक्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी पूर्व सैनिक जदुनाथ सिंह के घर के पास ग्राम समाज की जमीन है। खाली पड़ी जमीन पर गांव के एक युवक ने कचरा डालकर उसमें कुछ दिन पहले आग लगा दी। आग का धुआं पूर्व सैनिक के घर में घुसने से बदबू आने लगी।
पूर्व सैनिक ने आग लगाने का विरोध किया। इस पर युवक गाली गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गया। एक सप्ताह पहले पूर्व सैनिक ने थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुुई। जदुनाथ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद भी पुलिस घटनास्थल पर जांच करने तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर पूर्व सैनिक ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया। पूर्व सैनिक ने बताया कि पड़ोसी वेल्डिंग का काम करता है। उसने लोहे का सामान मंगाया। जिसकी चपेट में आने से उनकी दीवार चटक गई। विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा।
आग लगाने का विरोध करने पर युवक ने अभद्रता की। दोनों मामलों में पुलिस से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। इस कारण वह घर बेच कर जाने के लिए मजबूर हैं। पोस्टर चस्पा होने की जानकारी पर पुलिस पूर्व सैनिक के घर गई और पूछताछ की। पुलिस ने पूर्व सैनिक को कार्रवाई का भरोसा दिया है।