{"_id":"624b37e0e4bcbb78b306cd27","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6893499143","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने डाई पी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने डाई पी, भर्ती
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाने में सुनवाई न होने से परेशान महिला ने डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। पति ने उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पति का आरोप है कि दबंग पड़ोसी ने दो बार घर में घुसकर मारपीट की लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला लकूला निवासी आरती (25) ने रविवार देर रात घर पर डाई पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में पति रवि उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। रवि ने बताया कि कुछ दबंग पड़ोसियों से विवाद चल रहा है।
पड़ोसी दो बार घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं। दोनों बार पुलिस से शिकायत की, मगर एक बार भी सुनवाई नहीं हुई। रविवार को फिर दबंगों ने आरती से मारपीट कर दी। इससे आहत होकर उसने रात में घर में रखी डाई पी ली। हालांकि सोमवार को उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि लकूला में मारपीट की कोई सूचना नहीं है। किसी शिकायत की भी जानकारी नहीं मिली है। यदि घटना सही है, तो आरोपियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।