फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,farrukhabad

किसान के घर में नकब लगाकर तीन लाख की चोरी

Thu, 06 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,farrukhabad
कंपिल। किसान के घर की दीवार में नकब लगाकर चोर बुधवार की रात करीब तीन लाख की चोरी कर ले गए। परिजनों को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह जागने पर हुई। यूपी-112 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। थाना पुलिस मामले को मारपीट का बता रही है।
विज्ञापन

कंपिल के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी राजवीर जाटव बुधवार रात पत्नी प्रीती, बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। उनके घर के पीछे खाली जगह पड़ी है। यहीं से बुधवार रात चोर दीवार में नकब लगाकर घर के कमरे में घुस आए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये, सोने के कुंडल, दो अंगूठी, बेसर, चांदी की पायल समेत करीब ढाई लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। गुरुवार सुबह जागने पर राजवीर को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

राजवीर ने बताया कि चार दिन पूर्व ही भैंस बेची थी। बिक्री से मिले रुपये, जेवर आदि सामान बक्से में रखा था। चोर सारा माल चुरा ले गए। तहरीर के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना मारपीट की है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कभी-कभी ही रात को गश्त करती है। प्रतिदिन गश्त न होने से चोरियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed