{"_id":"62586bcb314f686e1867936b","slug":"crime-chori-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp691241118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से तीन लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से तीन लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी
विज्ञापन
जहानगंज में चोरी के बाद जानकारी करती पुलिस। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज। दो घरों में घुसे चोर तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। चोर मिठाई दुकानदार के घर में सीढ़ी लगाकर रोशनदान से अंदर दाखिल हुए और वहीं से निकलकर भाग भी गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई की बात कही है।
थाना व गांव निवासी किशन प्रताप की मिठाई की दुकान है। वह बुधवार रात दुकान में सो रहे थे। उनकी मां रिश्तेदारी में गई थीं। पत्नी मोहनी बरामदे में थीं। रात में किसी समय चोर सीढ़ी के सहारे कमरे के रोशनदान से अंदर दाखिल हुए। चोरों ने बक्से व अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी सोने की चेन, सोने के एक जोड़ी झाले, दो अंगूठी, चांदी का कमरबंद व दो जोड़ी पायलें चोरी कर लीं।
चोरों ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर दी और रोशनदान के रास्ते से निकलकर भाग गए। गुरुवार सुबह मिठाई दुकानदार की पत्नी मोहनी जागी और कमरे को खोलने का प्रयास किया तो कुंडी अंदर से बंद पाई। पत्नी के बुलाने पर दुकानदार किशन प्रताप भी पहुंच गए।
विज्ञापन
चोरों ने गांव जहानगंज निवासी हृदेश के घर में भी चोरी की। यहां बक्से का ताला तोड़कर जेवर और साड़ियां चोरी कर लीं। सुबह पुलिस ने मिठाई दुकानदार के घर में जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया है।