{"_id":"5f4be72b8ebc3ea9ff3d31c0","slug":"crimanal-farrukhabad-news-knp5797541139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने ईदगाह की दीवार व गेट तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने ईदगाह की दीवार व गेट तोड़ा
विज्ञापन
कायमगंज के गांव हमीरपुर खास में तोड़ी गई ईदगाह की दीवार का निर्माण कराते राजस्व कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। गांव हमीरपुर खास में कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार रात ईदगाह की दीवार व गेट तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। हमीरपुर खास व मऊ रशीदाबाद प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही दीवार का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। पुलिस ने 3 को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
शनिवार रात गांव हमीरपुर खास स्थित कुछ शरारती तत्वों ने ईदगाह की दीवार का कुछ हिस्सा व गेट तोड़कर गिरा दिया। रविवार सुबह गेट व दीवार टूटी देख लोग जमा होने लगे। सूचना पर पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल पहुंच गए। हमीरपुर खास के प्रधान सुहेल व मऊ रशीदाबाद के प्रधान सुहेव खां कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। कोर्ट पहाड़ी निवासी सैय्यद आफाक अली ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गांव टिलिया निवासी तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। लेखपाल उज्ज्वल गुप्ता ने दीवार का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोषियों का जल्द पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा खुद भी कुछ पता करने की कोशिश करें, ताकि आरोपी जल्द पकड़े जाएं।