{"_id":"5e6cda448ebc3ea817602673","slug":"cricket-tournament-postponed-due-to-wet-pitch-farrukhabad-news-knp550205327","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिच गीली होने से क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिच गीली होने से क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ स्थगित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शुक्रवार को सुबह हुई बारिश से पिच गीली हो गई जो अब तक सूख नहीं पाई। इससे 15 मार्च से शुरू होने वाला अंतरजनपदीय टी-20 कप टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया है। आयोजन समिति 18 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत कराने की तैयारी कर रही है।
ठाकुर दिनेश सिंह मेमोरियल की ओर से फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में अंतरजनपदीय टी-20 कप 15 मार्च से शुरू होना था। इसके लिए आयोजन समिति के सदस्यों ने पिच को ठीक कराया था। शुक्रवार सुबह के समय बारिश होने से पिच भीग गई।
इस कारण आयोजन समिति ने 15 मार्च से शुरू होने वाले अंतरजनपदीय टी-20 कप टूर्नामेंट स्थगित कर दिया है। आयोजन समिति के मुख्य राहुल सिंह व प्रबल पाठक ने बताया कि पिच गीली होने से उस पर मैच नहीं हो सकता है। इस कारण टूर्नामेंट स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अगर मौसम गड़बड़ न हुआ तो 18 मार्च से टूर्नामेंट शुरू कराया जाएगा। इस टूर्नामेंट में इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर समेत 16 टीम प्रतिभाग करेंगी। टीमों के कप्तान को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।