फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cric IT Club wins Super Cup title.

Farrukhabad News: क्रिक आईटी क्लब ने जीता सुपर कप का खिताब

Mon, 29 Jun 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cric IT Club wins Super Cup title.
फोटो-16, मैच के दौरान शाॅट मारता बल्लेबाज। स्रोत: एसोसिएशन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंडर-14 सुपर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। जनपद कन्नौज की क्रिक आईटी क्लब ने द्रोण एकेडमी को 10 रन से हराकर शानदार अंदाज में सुपर कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिक आईटी क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम की ओर से गौतम ने 46 और सुधांशु ने 44 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। द्रोण एकेडमी के गेंदबाज अंश सिंह ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि रोमी और ईशू जोशी ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोण एकेडमी के सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 110 रन जोड़ दिए और मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। हालांकि, इसके बाद खराब रनिंग के कारण टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट हो गए, जिसने मैच का रुख बदल दिया। रोनी ने 48 और अंश सिंह ने शानदार 50 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 10 रन दूर रह गई। मैच के समापन पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एपेक्स काउंसिल के सदस्य एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed