{"_id":"6a0dff4871baac4880003e89","slug":"crackdown-on-illegal-plotting-in-the-city-city-magistrate-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-142448-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अवैध प्लाटिंग पर कसेगा शिकंजा : सिटी मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अवैध प्लाटिंग पर कसेगा शिकंजा : सिटी मजिस्ट्रेट
Thu, 21 May 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 21 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में हो रही अवैध प्लाटिंग पर अब शिकंजा कसेगा। नवागंतुक सिटी मजिस्ट्रेट ने अवर अभियंता को शहर से सटे गांवों का सर्वे कर अवैध प्लाटिंग वाले क्षेत्र चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी है।
मुरादाबाद से स्थानांतरण पर आईं सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने चार्ज लेने के बाद अब विधिवत काम शुरू कर दिया है। उन्होंने शहर की अवैध कालोनियों की सूची मांगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जो पूर्व में अवैध रूप से विकसित हो चुकी काॅलोनियों पर नियमानुसार कार्रवाई तय होगी लेकिन अब नई अवैध कालोनियों का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। विनियमितीकरण न होने पर प्लाटिंग के दौरान ही रोक लगाई जाएगी। बिना नक्शा के भवनों का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। शहर में जाम की समस्या के संबंध में उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा, ऑटो व टेंपो का संचालन व्यवस्थित किया जाएगा। इसके साथ ही भवनों के अमानक निर्माण के मामले में भेजे गए नोटिसों पर अब तक हुई कार्रवाई व होने वाली कार्रवाई को वह देखेंगी। शासन की मंशा व निर्देशानुसार योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाएगा।