फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CP Global Sakwai won the Kabaddi final

Farrukhabad News: सीपी ग्लोबल सकवाई ने जीता कबड्डी फाइनल

Thu, 16 Oct 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 16 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
CP Global Sakwai won the Kabaddi final
फोटो-34, स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत स्टेडियम - फोटो : shrinagar news
फर्रुखाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में कबड़्डी जूनियर बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला सीपी ग्लोबल सकवाई ने फरीदपुर नवाबगंज को हराकर जीता। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में पहला मैच बरौन व जनता इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। बरौन ने 19 अंक से मैच जीत लिया।
पहले सेमीफाइनल मैच में फरीदपुर नवाबगंज ने मदनपुर क्लब को कड़े मुकाबले में एक अंक से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मैच में सीपी ग्लोबल सकवाई ने शहीद देवानंद एकेडमी को सात अंकों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला सीपी ग्लोबल सकवाई व फरीदपुर नवाबगंज के बीच हुआ। सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली फरीदपुर नवाबगंज की टीम फाइनल में फिसड्डी साबित हुई। सीपी ग्लोबल सकवाई टीम के खिलाफ खिलाड़ी अंक हासिल करने में जद्दोजहद करते नजर आए। इसके चलते सीपी ग्लोबल सकवाई ने फरीदपुर नवाबगंज को 15 अंकों से करारी शिकस्त देकर फाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक कुलदीप यादव, सुभाषचंद्र, संजीव कटियार, अरुण कुमार, सुनील पाल, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, सपना यादव, अतुल कटियार रहे। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, सुशांत गुप्ता, मनीष कुमार व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed