{"_id":"663e74e93bd0fa20ec0d9244","slug":"couple-injured-in-collision-with-roadways-bus-woman-referred-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102887-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती घायल, महिला रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती घायल, महिला रेफर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद से फर्रुखाबाद आते वक्त शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ओवरब्रिज की दीवार पर लटक गई। दंपती नीचे गिरने से बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने दोनों को बरौन सीएचसी भिजवाया। हालात गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल लायागया। पत्नी की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
शमसाबाद थाने के गांव नगला सेठ निवासी वरुण कुमार (38) पत्नी ललिता (34) के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से जिला मुख्यालय किसी काम से आ रहे थे। शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज पर पहुंचे, तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक उछल कर ब्रिज की दीवार पर लटक गई। गनीमत रही कि दंपती पुल के नीचे नहीं गिरे। घायलों को राहगीरों ने टेंपो से बरौन सीएचसी पहुंचाया। इसके बाद लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ललिता के रेफर कर दिया गया है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। (संवाद)
-- -- -- -- -