फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Counter case filed against 21 in the fight

Farrukhabad News: मारपीट में 21 के खिलाफ जवाबी मुकदमे दर्ज

Wed, 05 Apr 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 05 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Counter case filed against 21 in the fight
अमृतपुर। दुकान की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ जवाबी मुकदमे दर्ज कर लिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गलारपुर निवासी लक्ष्मी देवी का 2 अप्रैल की रात को गांव के लालाराम से बाजार में दुकान लगाने की रंजिश में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले गए और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने लक्ष्मी की तहरीर पर लालाराम, राकेश, अनीत कुमार, कुलदीप, शिवम, विपिन व सभी छह लोगों की पत्नियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि 2 अप्रैल की रात को आठ बजे लालाराम सहित सभी लोग लाठी डंडे लेकर घर पर आए और मारपीट करने लगे। बचाने आई जेठानी रेखा व पुत्र छोटू को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से रामदेवी ने सुुुनील, रेखा, लक्ष्मी, समरपाल, छोटू, दीपक, अजय, राजू, विजय के खिलाफ जवाबी मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि 2 अप्रैल को पुत्र अमन बाजार से घर वापस आ रहा था। गांव के सुनील ने पुत्र के साथ गाली-गलौज किया। विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में देवर शिवम व देवरानी रीता सहित वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed