{"_id":"68adfb87afa21523c4079948","slug":"councillors-create-ruckus-and-boycott-in-nagar-panchayat-board-meeting-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-128898-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा, बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासदों का हंगामा, बहिष्कार
Tue, 26 Aug 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में मंगलवार को सभासदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इसके साथ ही 11 सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई।
नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 16 सभासदों में से 13 सभासद पहुंचे। बैठक शुरू होते ही सभासदों ने पिछली बोर्ड बैठक को लेकर अध्यक्ष पर आरोप लगाए। कहा कि पिछली बोर्ड बैठक में सभासदों के न रहने के बावजूद कोरम पूरा दिखा दिया गया। वार्ड 6 के सभासद कुलदीप राजपूत ने विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष ने नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारी, वेतन भुगतान व स्ट्रीट लाइटों पर खर्च बजट की जानकारी नहीं दी। अध्यक्ष के घर पर सरकारी कर्मचारी काम कर रहे हैं और वेतन नगर पंचायत से दिया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है।
उन्होंने एक लाख से अधिक लागत के काम का सभासद की सहमति पर भुगतान करने की बात कही। इसके अलावा जेसीबी पर डीजल खर्च, नगर पंचायत से जारी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की सूची सभासदों को उपलब्ध कराने की मांग की। आरोप लगाया कि मानकों को ताख पर रखकर 10-10 मीटर दूरी पर सरकारी हैंडपंप वितरित किए गए। कई हैंडपंप खेतों में लगा दिए गए। इसकी सूची अभी तक नहीं दी गई। सभासद कुलदीप राजपूत पुष्पेंद्र सिंह, सुजाता, आरती सिंह, रंजीत बानो,रामवती, भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार शीतल देवी, पूजा राठौर बृजमोहन सहित 11 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर कार्यालय के बाहर अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सभासदों को मांगी गई जानकारी न मिलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने बताया कि सभासदों ने अपने वार्ड में विकास कार्य का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। प्रस्ताव लेने के लिए बैठक बुलाई गई थी। जानकारी कभी भी ली जा सकती है। उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। बैठक में कोरम पूरा रहा।